पीपुल आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते हैं। मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में खेली गई प्रतियोगिता में सेंट मैरी स्कूल बुद्धि विहार ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं आरआरके स्कूल ने दूसरा, आर्यभट्ट इंटरनेशनल व गांधीनगर पब्लिक स्कूल तीसरा स्थान प्राप्त किया।