मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर में चल रहे हस्तशिल्प एक्सपो के तीसरे दिन कुछ ग्राहकों ने हस्तशिल्प उत्पादों पर नक्काशी करना सीखा। कई हस्तशिल्पियों ने ग्राहकों को उत्पादों पर नक्काशी का डेमो दिखाया। मेले में ग्राहकों की चहल-पहल रही। ग्राहकों ने हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी भी की।पीतलनगरी स्थित मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर में चल रहे एक्सपो में 50 स्टालों पर हस्तशिल्प उत्पादों को सजाया गया है। मेले में नक्काशी युक्त पीतल के बर्तन, लकड़ी के उत्पाद समेत अन्य हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री हुई है। स्टाल संचालकों ने बताया कि ग्राहकों की दिलचस्पी छोटे-छोटे सामान और उपहारों में ज्यादा दिखाई दी। ग्राहकों का ध्यान पीतल के हस्तशिल्प उत्पादों पर भी रहा। ईपीसीएच के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के तमाम ग्राहक उत्पाद खरीदने आ रहे हैं। कई स्टाल संचालकों को पांच से 10 हजार रुपये के समान की बिक्री भी हुई है। मेले में आगरा, अलीगढ़, बरेली, जोधपुर समेत अन्य जगहों के उत्पाद सजाए गए हैं। स्टाल संचालक इकरान हुसैन ने बताया कि मेले में हस्तशिल्प उत्पाद सजाए गए हैं। लोगों को उत्पाद बनाने का डेमो भी दिखाया जा रहा है। कई लोगों ने उत्पाद बनाने की कारीगिरी भी सीखा।