गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर हनुमान मूर्ति चौराहे पर सिख समाज एवं भाजपा विदेश संपर्क विभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक राजेश सूर्या के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल वितरित किया गया।