मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में मिली बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए शुक्रवार को भी खोदाई का कार्य बंद रहा। सिर्फ गलियारों में इकट्टा मलबा ही हटाया जा सका। कड़ाके की ठंड की वजह से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ही मलबा हटाने का कार्य किया गया। वहीं कुआं की ओर जाने वाला गेट टूटा निकलने पर वहां की खोदाई पर एएसआई की टीम ने रोक लगा दी थी। एएसआई टीम के सामने ही कुआं की खोदाई का कार्य किया जाएगा।