फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को सपा का शुक्रगुजार होना चाहिए: डॉ. एसटी हसन

मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का कहना है कि आजम खां उनके सम्मानित नेता हैं। उनके पीछे प्रदेश की सरकार पड़ी है। झूठे मुकदमे लादकर जेल में डाला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। इस बात को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। अखिलेश यादव उनके लिए आदर्श हैं। लोकसभा का टिकट कटने के बाद उनसे (आजम खां) मिलने का दिल नहीं करता है। सभी लोग जानते हैं कि किन कारणों से उनका टिकट काटा गया था। अल्लाह सभी की मदद करता है। पार्टी ने आजम खां की मदद की है। पार्टी का उनको शुक्रगुजार होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें