आदि भवानी पीतांबरा मां बंग्लामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति द्वारा मुरादाबाद में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। देवी भक्तिमय गीतों पर नृत्य करते कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।