एबीवीपी मेरठ प्रांत के मुरादाबाद महानगर द्वारा मंगलवार को हिंदू महाविद्यालय में कॉलेज इकाई का गठन किया गया। प्रक्रिया के अंतर्गत कॉलेज इकाई अध्यक्ष के रूप में शिवम ठाकुर एवं कॉलेज इकाई मंत्री के रूप में नवनीत कटारिया को दायित्व सौंपा गया।कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष के रूप में रवि चौहान, यश प्रजापति, अंजलि दिवाकर, हर्ष कुमार एवं दीपांशु ठाकुर का चयन किया गया।