मुरादाबाद में 26 परीक्षा केंद्रों पर सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। एक पाली में हुई परीक्षा के लिए 11,271 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,915 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।