मुरादाबाद जनपद में मंगलवार से 15 जगह पटाखा बाजार लगेंगे। जिनमें करीब 300 दुकानें लगेंगी। तीन दिन चलने वाले इन बाजारों में दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाने के साथ ही सभी दुकानदारों को पुलिस प्रशासन की ओर से सावधानी बरते हुए पटाखा बेचने की सलाह दी गई है।