मदरसा जामिया अरबिया एहसासुल उलूम के पहले वार्षिकोत्सव में बच्चियों की दस्तारबंदी की गई। साथ ही 12 बच्चों को विभिन्न क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया गया। जलसे का आगाज कुरान की तिलावत के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने नात के कलाम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जलसे में आए अतिथियों ने सभी को मुबारकबाद दी और मुल्क की सलामती, खुशहाली, तरक्की की दुआएं की।