मिर्जापुर जिले के जरगो बांध स्थित आठवां गेट के आगे पहाड़ी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर मछली पालन के ठेकेदार के लोगों ने दो युवकों को हॉकी से मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट कर एक युवक को नाव से ले जाकर बांध में फेंक दिया। खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। वहीं घायल गुड्डू किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर आस-पास के थानों की फोर्स पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा काटा।