लाखों लोगों की श्रद्धा का केंद्र विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में अब मां विंध्यवासिनी, स्वर्ण जड़ित शेर पर विराजमान स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगी। अभी तक गर्भगृह में चांदी का सिंह स्थापित है। उसकी जगह स्वर्ण जड़ित शेर तैयार होकर विंध्याचल आ गया है। जिसे एक, दो दिन में विधि विधान पूर्वक पुराने की जगह स्थापित किया जाएगा।