राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मेडिकल काॅलेज से अधीन जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार को नवजाव शिशु सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार सिंह ने मेडिकल के छात्रों से शिशुओं के देखभाल संबंधी जानकारी ली। चिकित्सालय में भर्ती नवजात शिशुओं के माता-पिता को शिशुओं की देखभाल व उनकी जानलेवा बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य से ही एक स्वस्थ भारत का निर्माण निहित है। कार्यक्रम में जानकारी दिए जाने के दौरान शिशुओं के माता-पिता को शिशु के देखभाल के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में डाॅ. एलएस सिंह, डाॅ. एसके श्रीवास्तव, डाॅ. धीरेंद्र कुमार आचार्य, डाॅ. दुर्गेश सिंह, डाॅ. वंदना मौर्या आदि रहीं।