फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में यातायात जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, हेलमेट का प्रयोग करने की अपील

चुनार स्थित एक स्कूल में यातायात विभाग की ओर से यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी के कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर उसके माध्यम से आमजन मानस व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ यातायात संबंधित नियमों के बारे में जागरुक किया गया। दो पहिया वाहन बाइक व स्कूटर आदि चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के बारे में बताया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें