मिर्जापुर के सबसे बड़े हेरोईन और मादक पदार्थ के तस्कर महेश सोनकर की लगभग 15 करोड़ की संपत्ति को जिला प्रशासन ने शनिवार को कुर्क कर दिया। नगर में उसका कई जगह पर मकान है। पुलिस प्रशासन उसके मकान और वाहनों को कुर्क किया। जिसकी कीमत 15 करोड़ 64 लाख रुपये है।