क्रिसमस पर बुधवार को सुबह विभिन्न स्थानों पर स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें मसीही समुदाय से जुड़े लोगों ने बाइबिल पाठ किया। प्रार्थना सभा के पश्चात घर पहुंचे लोगों ने केक आदि काटकर प्रभु यीशु के जन्मदिन मनाया। मिशन कंपाउंड स्थित एमानुएल चर्च के अलावा भुजावा चोकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च व सेंट मेरिज चर्च के बाहर काफी संख्या में लोगों के पहुंचने पर मेले जैसा दृश्य दिखा। मिशन कंपाउंड स्थित एमानुएल चर्च में पादरी सुरेश मसीह के नेतृत्व में मसीही समुदाय ने प्रार्थना की। फादर सुरेश मसीह ने प्रभु यीशु के दिए संदेश अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।