मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने सिंचाई, खाद, बीज व बिजली का मुद्दा उठाया। सीडीओ विशाल कुमार ने समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। किसान दिवस में विभिन्न विकास खंड से आए किसान सहित पीडी धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर प्रसाद, बीडीओ सिटी मुनीश सिंह, रक्षिता सिंह सहित सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।