गुरु पूर्णिमा पर रविवार को विभिन्न आश्रम व मठों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने गुरु का दर्शन कर श्री चरणों में शीश नवाए। गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के श्री चरणों में काफी संख्या में भक्तों ने शीश नवाया।