मिर्जापुर में गुप्त नवरात्रि के नवमी पर मंगलवार को मां विंध्यवासिनी दरबार श्रद्धालुओं से पटा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पश्चात अधिकांश श्रद्धालुओं ने काली खोह व अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर माता काली व अष्टभुजा देवी का दर्शन पूजन किया।