पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास पौत्र के साथ शनिवार की दोपहर शादी का कार्ड बांटने चुनार जाते समय दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दादा और पौत्र घायल हो गए। दोनों के प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल लाया गया। मंडलीय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद रात को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।