फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिर्जापुर में कपड़े की दुकान से उठीं लपटें, कई दुकानें चपेट में आईं

Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 11:05 AM IST

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह कपड़ा की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने कपड़ा और जूते की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। सुबह पहले आग कपड़े की एक दुकान के पिछले हिस्से में लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें इमरान जूता हाउस, अम्ब्रालय रेडिमेड वस्त्रालय, पप्पू गिरीश सोनी चश्मा सेंटर और गणेश सांतुवाला के कपड़े की दुकान शामिल हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें