मिर्जापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के खरहरा गांव में स्थित चर्च में हिंदू धर्म के लोगों का धर्मांतरण कराने के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार पादरी और उसकी टीम दो वर्ष में आस-पास के गांवों के दो हजार लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजकर अन्य की तलाश में जुटी है।