मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के धनावल गांव में मंगलवार की शाम को खेत में पानी भरने के लिए सबमर्सिबल चालू करने के लिए बिजली का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान मोहन यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे। करंट से अलग किया तब तक मौत हो गई थी।