फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज, VIDEO

मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार को कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा मनाया गया। नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओ ने एकत्र होकर नमाज़ अदा की। इसके साथ ही जिले के अन्य भागों में छानबे विकासखंड के विजयपुर में, जमालपुर, अदलहाट, मड़िहान व चुनार आदि जगहों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। सुबह 6:45 बजे ईदगाह में नमाज हुई। उसके बाद 10 मिनट 15 मिनट के अंतराल पर अन्य मस्जिदों में नमाज की गई। सतर्कता की दृष्टि से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक लगातार चक्रमण करते रहे। जिले के गणमान्य लोगों ने सभी को कुर्बानी के पर्व से त्याग और धैर्य की शिक्षा लेने का संदेश दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें