फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पौष पूर्णिमा पर विंध्य दरबार में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

प्रगति चंद Updated Mon, 13 Jan 2025 09:59 PM IST

पौष पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ महाकुंभ मेले का आगाज शुरू हो गया। इधर, मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा। भोर से ही गंगा घाटों की ओर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू रहा। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद हाथ में नारियल, चुनरी व माता का प्रसाद लिए भक्तजन मां विंध्वासिनी की एक झलक पाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाली कतार में लगे रहे। मंदिर की ओर से जाने वाली गलियां माता के जयकारे से गूंजती रही। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी के आगे शीश झुकाकर सुख और समृद्धि की कामना की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, राधा कृष्ण, श्री पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हनुमान, एवं बटुक भैरव के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें