फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कर्मचारियों को ई-खसरा पड़ताल से दूर रखने की मांग

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 08:34 PM IST

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ई-खसरा पड़ताल (डीसीएस) से कर्मचारियों को मुक्त रखने की मांग की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने कहा ई-खसरा पड़ताल (डीसीएस) में शामिल होने से कृषि विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को इससे मुक्त रखने की मांग की। इस अवसर पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष/मंत्री एवं अधीनस्थ कृषि सेवा संघ विंध्याचल मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ-साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा अध्यक्ष विनोद तिवारी, डॉ. विश्वंभर सिंह, प्रदीप सिंह, अतुल कुमार, अनुज कुमार, देवेंद्र, गिरीश, केशव कुमार, अमृतलाल मौर्य आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें