सिटी ब्लॉक क्षेत्र के चंदईपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रविवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले में 4298 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और 1292 युवाओं को टैबलेेट मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। डिप्टी सीएम ने लगभग एक दर्जन युवाओं को अपनी हाथों से नियुक्ति पत्र और टैबलेट प्रदान किए। रोजगार मेले के लिए चंदईपुर में बजाज मोटर्स, हावेल्स, अमेजन, गोगा क्राॅप्सोल, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, सोलेरा इंटर प्राइजेज, द गोल इंडिया कानपुर, एबीआई लाइफ मिर्जापुर, भारतीय जीवन बीमा निगम, डिक्सन टेक्नोलॉजी, इंग्लो इंडिया प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, अकाल इन्फॉर्मेशन, किंग सिक्योरिटी गार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, जी फोर एस सॉलुशन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के अलावा 60 नामी-गिरामी कंपनियाें ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।