फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर हुई मां गंगा की आरती, भक्तों ने किया विशेष पूजन

गंगा दशहरा पर्व पर नगर के पक्का घाट माँ गंगा की पूजा अर्चना के साथ ही दुग्धाभिषेक किया गया। बृहस्पतिवार की शाम राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने विशेष पूजन अर्चन कर पतित पावनी माँ गंगा की आरती की। इस दौरान घाट माँ गंगा के जयकारे से गुंजायमान रहा। वेद मंत्रो के साथ पूजन-अर्चन आचार्य शशिकांत मालवीय, सूरज मालवीय व राजा बाबू न कराया। भक्तों ने माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाये रखने का संकल्प लिया। गंगा दशहरा के बाद घाटों पर सफाई अभियान शुरु किया जायेगा। मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा की हर लहरों से देश का भाग्य संवरता हैं। मां गंगा की अवरिलता और निर्मलता के लिए हम सबको खुद जागना और लोगों को जगाना होगा। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, ज्ञान शंकर पांडेय, धवल पानी, अमित पांडेय, संजय दुबे, रवि शंकर साहू, मनोज दमकल, राजेश सिन्हा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें