महाकुंभ में त्रिवेणी स्नान के बाद भक्त मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। आलम ये है कि माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ है। बताते चलें कि प्रयागराज के बाद मिर्जापुर वाराणसी में भी भीड़ का पलट प्रवाह दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रशासनिक इंतजाम भी किए गए हैं लेकिन माता के दरबार में भक्तों की भीड़ जयकारे लगाते दिखाई दे रही है।