मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर आईआईसी एवं इको क्लब द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय हमारी शक्ति, हमारा ग्रह-आइए मिलकर एक सतत भविष्य का निर्माण करें रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जागरूकता की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनी भारद्वाज ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं हरित जीवन शैली विषय पर पोस्टर बनाए गए। प्रतियोगिता में जोया प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर सोनम और तीसरे स्थान पर आलिशा रही। कार्यक्रम के अंतगत जागरूकता व्याख्यान भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. दीपा त्यागी व आंचल उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरणीय समस्याओं, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव आदि के बारे में जानकारी दी।