मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-3 में महिलाओं का धरना लगभग दो सप्ताह से लगातार जारी है। महिलाएं सेटबैक कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठी हैं। तेज धूप और गर्मी के बावजूद महिलाएं रोजाना धरना स्थल पर पहुंच रही हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहीं हैं। ताकि उन्हें न्याय मिल सके। महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और अब वो शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगी।