फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिसकर्मियों का गौतमबुद्ध नगर में ऑटो चालक से वसूली का वीडियो वायरल

Dimple Sirohi Updated Fri, 08 May 2026 02:27 PM IST

गौतमबुद्ध नगर में मेरठ के पुलिसकर्मियों द्वारा एक ऑटो चालक से कथित वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी मेरठ जनपद से जुड़े बताए जा रहे हैं और गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में वाहन चालक से वसूली कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए एसएसपी मेरठ को भेज दी है। अब मेरठ पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें