मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में यूट्यूबर अमन भाटी के कॉमेडी शो के बाद हंगामा हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम की लीड निकाले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर माहौल गरमा गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने और विवाद के कारणों की जांच में जुटी है।