फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देयकों में देरी अब नहीं MLC वित्तीय-प्रशासकीय विलम्ब समिति ने मेरठ-बागपत में लंबित पेंशन, ग्रेच्युटी और मृतक आश्रित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

विकास भवन सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक समिति के सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मेरठ और बागपत के विभिन्न विभागों की देयकों से जुड़ी प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। डीएम डॉ. वीके सिंह ने सभापति का शॉल, पौधा और मोमेंटो देकर स्वागत किया। पेंशन, ग्रेच्युटी और आश्रित प्रकरणों पर खास जोर समिति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी, मृतक आश्रितों के सेवायोजन और अन्य वित्तीय देयकों की भुगतान स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सभापति ने कहा कि हर विभाग लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करे और समिति को प्रगति से अवगत कराए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें