मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में गुरुवार को फिल्म प्रमोशन का रंगीन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर अभिनेता अरशद वारसी पहुंचे। जैसे ही दोनों सितारे फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मंच पर आए, मौजूद भीड़ ने तालियों और जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने भी उत्साहित फैंस से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया।