मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में सोमवार की रात मांमा की बारात में आई ढाई वर्षीय बच्ची भाविका पुत्री अनिल निवासी जनपद गाज़ियाबाद सिहानी चुंगी का जयभीम नगर के पास बच्चा शमशान में शव पाया गया। हत्यारोपी ने धारदार हथियार से वार करते हुए मौत के घाट उतारा था। वहीं रात्रि में करीब 3:00 बजे सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने बच्चा शमशान के पास से बच्ची का शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर एसपी देहात सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।पुलिस ने हत्या के मामले मे एक युवक को हिरासत मे लिया।