रोहटा थाना क्षेत्र के गांव अमानुल्लाहपुर में पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों ने अपने सगे भाई ओर भाभी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाई ने जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं भाभी अस्पताल में जिंदगी ओर मौत से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार, गांव अमानुल्लाहपुर निवासी भोलू (30) पुत्र कालू राम कश्यप का अपने दो बड़े भाइयों दीपक उर्फ दीपू और छोटू के साथ भाभी को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम कहासुनी के बाद दोनों भाइयों ने मिलकर भोलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी पर भी हथौड़े से जमकर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दंपति को ग्रामीणों ने सीएचसी रोहटा पर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनो को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान भोलू की देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मेडिकल में पहुंची। ओर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपितो की तलाश में गांव में दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष नीरज बघेल ने बताया कि मृतक के शव को मर्चरी भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी। मृतक भोलू गत वर्ष ही एक तीन बच्चों की मां प्रीति से शादी कर अपने घर पर ले आया था। बताया गया कि वह बिहार की निवासी है। ओर वह किसी भट्ठे पर मजदूरी करती थी। ओर उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। उस भट्ठे पर भोलू मुंशी के रूप में काम करता था। उसी दौरान उसकी अखियां प्रीति से लड़ गई और वह उसके बाद भोलू से साथ ही अपने बच्चों को लेकर गांव अमानुल्लाह पुर में आकर रहने लगी थी। बताया गया कि। एक माह पूर्व भोलू की पत्नी को उसका सगा भाई दीपू भगा ले गया था। चार दिन पूर्व ही वे दोनों गांव में आए थे। इस बात को लेकर भाइयों में कई दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम भी इसी मुद्दे को लेकर भाइयों में झगड़ा हुआ। ओर दो भाइयों दीपू और छोटू ने मिलकर भोलू पर हथौड़े से हमला बोल दिया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी प्रीति पर भी हमला बोल दिया।