फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने की बैठक, समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श

प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 07:52 PM IST

मेरठ। सोमवार को जिम खाना मैदान स्थित अपार चेंबर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस मौके पर व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता पंडित आशू शर्मा ने कहा कि व्यापार करना अब मुश्किल होता जा रहा है जबकि सरकार व्यापारियों के हित में तरह-तरह की योजनाएं और मदद करने का दावा करती है तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों का विभागों में उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में व्यापारियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारी शरीक, सोनू पंडित, वहाब, सोनू, व्यापारी नेता समर सिंह धार, मनजीत सिंह कोचड़ आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें