मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-3 में महिलाओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं और प्रशासन से समाधान की उम्मीद कर रही हैं। तेज धूप और गर्मी के बावजूद महिलाएं धरने पर डटी रहीं। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा।