फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजी कविता की स्वर लहरियां

मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और ओजपूर्ण कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, देशभक्ति, संस्कृति और समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। हास्य कवियों की चुटीली रचनाओं पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए, जबकि ओजस्वी कविताओं ने खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रमोद कृष्णएम रहे। इस दौरान कवि संतोष आनंद, सौरभ जैन अनामिका जैन, कवित्री शिखा, विमल ग्रोवर, विनीत राजपूत, अमित गर्ग मूर्ति डॉ राजश्री सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें