मेरठ। सैनिक कल्याण विभाग कोई झुनझुना नहीं बल्कि बड़ा विभाग है। शाहिद मंजूर को संविभाग को झुनझुना बताने पर शर्म आनी चाहिए। सैनिकों के सम्मान और देश की सुरक्षा कर रहे वीरों से जुड़ा हुआ यह विभाग है। मंगलवार को मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नया विभा और नई जिम्मेदारी है और चुनौतियों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार मेरठ आए डॉक्टर सोमेंद्र तोमर का जगह जगह भाजपाइयों ने स्वागत किया। नमो भारत से वह भैंसाली स्टेशन पर उतरे और पैदल मार्च निकाला। महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। सोमेंद्र ने सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर इसे बड़ी उपलब्धि बताया। सपा विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के विभाग को झुनझुना बताने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगले साल भी प्रदेश में भाजपा ही आएगी क्योंकि विपक्ष खुद ही साफ हो चुका है।