फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सुनील भराला की कड़े शब्दों में निंदा

मेरठ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करके कोई नेता नहीं बन सकता। ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं। पंडित सुनील भराला ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से देश और समाज को दिशा देने का कार्य करता आया है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “ऐसी बयानबाजी करने वालों की राजनीतिक जमीन खुद ही खत्म हो जाएगी। जनता सब देख रही है और समय आने पर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।” उन्होंने समाजवादी पार्टी नेतृत्व से भी इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। भराला ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने नेताओं और प्रवक्ताओं की भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी वर्गों और समाजों का सम्मान जरूरी है। किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें