मेरठ। ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर पार्टी को पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ अभिनंदन समारोह के रूप में मनाते हुए आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया गया। यह अनोखी पहल पहली बार संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा की गई, जो निश्चय ही अन्य विद्यार्थियों को भी नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी के स्थान पर इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं गरिमामय अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अलका तिवारी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को क्राउन एवं स्क्रॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यश आनंद, खुशी, रिद्धिमा, तेजस, दीप्ति, तीक्षा त्यागी, आर्यन, उज्जवल, मनीष एवं सिद्धांत यादव का विशेष योगदान रहा।