मेरठ। मोदीपुरम के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई एक गुट ने एक छात्रा से बात कर रहे छात्र पर हमला कर दिया और तमंचे से फायर कर दिया जिसके बाद युवक ने भाग कर वहां से जान बचाई यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और दौराला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, हमला करने वाले छात्रों की पुलिस पहचान में जुटी हुई है वही जिस छात्रा से छात्र बात कर रहा था उसके भी बयान ले रही है।