फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की जनसुनवाई, कहा-महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ सीएम को लिखेंगी पत्र

मेरठ। सदस्य राज्य महिला आयोग डा. मीनाक्षी भराला ने मवाना तहसील सभागार में जनसुनवाई के तहत शिकायतें सुनी। अधिकांश शिकायतें विवाहित महिलाओं की ससुराल से उत्पीडन के संबंध में थी। इस संबंध में उन्होंने सीओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए। कुल 13 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर मात्र पांच का ही निस्तारण हो सका। डा. मीनाक्षी भराला ने तहसील सभागार में सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार, निरंकार सिंह, सीएमओ डा. राम प्रसाद के साथ शिकायतों को सुना। जिसमें थाना भावनपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस पर तुरंत ही थाने से जानकारी करने पर बताया गया कि पीडिता ने बयान में छेडछाड होना बताया है और जिनको नामजद किया है, वे उस समय कहीं ओर थे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज है। मीनाक्षी भराला ने इस मामले में पीडिता को दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया। शास्त्री नगर निवासी हीना की मांग थी कि उसको ससुराल भिजवाया जाए। इस पर मीनाक्षी भराला ने कहा कि जबरदस्ती ससुराल नहीं भिजवाया जा सकता है, यदि लडकी को कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि ससुराल जाओ, यदि ससुराल वाले प्रवेश नहीं करने देते हैं तो पुलिस हैल्पलाइन पर शिकायत करो, पुलिस सहायता करेगी। इकवारा निवासी ऊषा व एक अन्य महिला ने शिकायत की कि उन्होंने तीन साल पहले गैस कनैक्शन के लिए फार्म भरकर पैसा जमा किया था, लेकिन अब जानकारी करने पर पता चला कि कनैक्शन किसी ओर के पास चल रहा है। जिस पर उन्होंने डीएसओ को दोनों महिलाओं के कनैक्शन दिलाने के लिए आदेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें