मेरठ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री को तुरंत पद से हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए और तहसील की ओर कूच किया। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोहल्ला काबलीगेट में सपा नेता नितिन चौहान के आवास पर एकत्र हुए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सपा नेताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने और विरोध मार्च न निकालने की अपील की, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। हाथों में शिक्षा मंत्री का पुतला लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर की ओर बढ़ने लगे। रास्ते में भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।जिसके बाद पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद पुतले को अपने कब्जे में लिया।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ता 'चौहान चौपाल' पहुंचे। और उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार निरंकार सिंह को दिया। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग प्रमुखता से उठाई गई।