फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेता और छात्रों ने बाँटे लड्डू, कहा...छात्रों के आगे झुकी सरकार

मेरठ। नीट पेपर लीक मामले में लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को छात्रों की बड़ी जीत हुई है। शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने एक दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मनाई। छात्रों ने कहा कि यह उनकी जीत हुई है और उनके आगे सरकार झुकी है। साथ ही कहा कि यदि आगे इस तरीके से कुछ भी भ्रष्टाचार होता है, तो युवा शक्ति हमेशा एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी और सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें