फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : बसंत पंचमी पर शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया मां सरस्वती का पूजन

डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Jan 2026 11:48 AM IST

मेरठ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सरस्वती मंदिर में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और उन्हें भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, मंदिर अध्यक्ष विनीत गर्ग, नीरज भारद्वाज, पायल गुप्ता, नेहा गोयल, कविता शर्मा, नीरा मित्तल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना पुजारी हरिहर झा एवं रत्ना झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती से ज्ञान, विद्या और सद्बुद्धि की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें