मेरठ। मोहब्बत की कहानियाँ अक्सर सुनहरी शुरुआत के साथ शुरू होती हैं, लेकिन कभी-कभी इनका अंत किसी फिल्मी पटकथा से भी अधिक चौंकाने वाला होता है। एक ऐसी ही अजीबोगरीब हस्तिनापुर में सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने पति के प्रति अटूट प्रेम दर्शाने के लिए अपने हाथ पर 'अतुल की गुर्जरी' का टैटू गुदवाया, लेकिन कुछ ही समय बाद अपने स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार के प्यार में बगावत कर पति की हत्या कर दी।