फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पारिवारिक सभा में भजन संध्या पर झूमे रोटेरियन

Pratyush Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 10:46 PM IST

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सत्र 2026-27 की पहली पारिवारिक सभा आई एम ए हाल हर्षाल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ पी पी रो डॉ आलोक शर्मा द्वारा अध्यक्ष रो. एड. संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर सभा के औपचारिक आरंभ के साथ किया गया। तत्पश्चात विश्व शांति के लिए सभी सदस्यों द्वारा 1 मिनट का मौन धारण किया गया तथा देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत 'वंदे मातरम' का गायन हुआ। सभा के सांस्कृतिक सत्र में सुश्री अमित शर्मा एवं उनकी पार्टी द्वारा भजनों की सुमधुर एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण हॉल भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। सभा के सफल आयोजन में रो. राजेंद्र सिंह राणा, रो. पवन भारद्वाज, रो. शिव कुमार गर्ग, रो. दीपिका शर्मा, रो. डॉ. आलोक शर्मा आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें